मधुमेह रोगी की त्वचा में खुजली क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:37

डायबिटीज के रोगियों में रूखी और खुजली वाली त्वचा की संभावना काफी ज्यादा होती है. खराब ब्लड सर्कुलेशन के चलते इंसान की त्वचा में खुजली और रूखेपन (ड्रायनेस) की दिक्कत बढ़ जाती है. अगर ड्रायनेस या खुजली पर दवा या लोशन का असर नहीं हो रहा है तो आपको खून में शुगर की जांच करवा लेनी चाहिए.

डायबिटीज में खुजली की समस्या क्यों होती है, जानें यहां


डायबिटीज में खुजली (Itching in diabetes) की समस्या कई बार लोगों के परेशानी का कारण बन जाती है। खुजली अक्सर डायबिटिक पोलीन्यूरोपैथी का एक लक्षण है। यह एक ऐसी स्थिति है, जो तब विकसित होती है जब डायबिटीज के कारण नर्व डैमेज हो रही होती है। इसके अलावा, मधुमेह के परिणामस्वरूप विकसित होने वाली कुछ स्किन कंडिशन भी त्वचा में होने वाली खुजली का कारण बन सकती है। डायबिटीज पेशेंट्स को त्चचा में खुजली की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ड्राय, इरिटेटेड और इचिंग वाली त्वचा के संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है, और ऐसे में डायबिटीज पेशेंट संक्रमण से उतनी सफलतापूर्वक नहीं लड़ पाते हैं। इस लेख में, हम उन कारणों को जानेंगे, जिसके कारण डायबिटीज में खुजली (Itching in diabetes) की समस्या बढ़ जाती है।
डायबिटीजम में खुजली के कारण क्या है‌

डायबिटीज में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से भी ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से मधुमेह वाले व्यक्ति को दूसरों की तुलना में अधिक बार खुजली का अनुभव हो सकता है। कभी-कभी यह समस्या, त्वचा की बाहरी लेयर में डैमेज नर्व फाइबर के कारण भी हो सकती है। अक्सर, मधुमेह से संबंधित खुजली का कारण डायबिटिक पोलीन्यूरोपैथी या पेरीफेरल न्यूरोपैथी होती है। ये डायबिटीज की जटिलताएं हैं, जो तब विकसित होती हैं जब उच्च रक्त शर्करा का स्तर जब नर्व फाइबर को नुकसान पहुंचाता है, विशेष रूप से पैरों और हाथों में।


डायबिटीज पेशेंट में नर्व डैमेज होने से पहले, उनके शरीर में साइटोकिन्स का हाय लेवल हो सकता है। ये इंफ्लामेटरी सबस्टेंसेज हैं, जो खुजली का कारण बन सकते हैं। हाल के शोध से पता चलता है कि साइटोकिन्स में वृद्धि का अंततः मधुमेह नर्व डैमेज से संबंधित हो सकता है। कभी-कभी, लगातार खुजली यह संकेत दे सकती है कि मधुमेह वाले व्यक्ति को साइटोकिन के स्तर में वृद्धि के कारण नर्व डैमेज का खतरा है। कई लोगों को न्यूरोपैथी विकसित होने के बाद एक लक्षण के रूप में खुजली का भी अनुभव होता है।

अगर खुजली लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सहायता लें। मधुमेह वाले लोगों में गुर्दे या लिवर फेल सहित कई जटिलताओं का भी अनुभव कर सकते हैं, जिससे खुजली भी हो सकती है। मधुमेह वाले कुछ लोग खुजली वाली त्वचा में दवाओं के साइड इफेक्ट्स या इससे एलर्जी रिएक्शन का अनुभव भी कर सकते हैं। हालांकि, मरीज को अपनी दवा लेना बंद नहीं करना चाहिए, जब तक कि उनके डॉक्टर से पुष्टि न हो जाए कि उन्हें एलर्जी की प्रतिक्रिया का अनुभव हुआ है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info